Kejriwal vs LG: सरकार और एलजी में अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर फिर तकरार बढ़ी, एक दिन पहले ही SC ने दिया था फैसला

इस मामले में दिल्ली सरकार ने एक फिर से आरोप लगाए है की एलजी ने आशीष मोरे के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है।

Kejriwal vs LG: सरकार और एलजी में अधिकारी के ट्रांसफर को लेकर फिर तकरार बढ़ी, एक दिन पहले ही SC ने दिया था फैसला

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी एलजी मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में एक बार फिर से केजरीवाल सरकार ने आरोप लगाए है। इसके बाद एक बार फिर से दिल्ली सरकार और एलजी के बीच की तकरार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को भी तैयार हो गया है। 

वैसे आपकों बता दें की गुरुवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि उपराज्यपाल को दिल्ली सरकार की सलाह पर काम करना है। ट्रांसफर-पोस्टिंग राज्य सरकार के हिसाब से ही होगी। इस आदेश के बाद सीएमत अरविंद केजरीवाल ने सर्विस सेक्रेटरी आशीष मोरे का ट्रांसफर की दिया था।

इस मामले में दिल्ली सरकार ने एक फिर से आरोप लगाए है की एलजी ने आशीष मोरे के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार का कहना है कि केंद्र सरकार उसके सेवा सचिव के तबादले की पहल नहीं कर रही है। 

pc- india tv news