Keir Starmer ने ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनते ही रच दिया है ये इतिहास, जानें उनसे जुड़ी ये रोचक बातें

इंटरनेट डेस्क। लेबर पार्टी के कीर स्टार्मर अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। लेबर पार्टी को संसद की 650 में से 410 पर मिली जीत के बाद कीर स्टार्मर नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही ब्रिटेन के पिछले 50 साल के इतिहास में पहली बार कोई 60 साल से ऊपर का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन गया है।

61 वर्षीय कीर स्टार्मर अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री के तौर पर वह सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए हैं। कीर स्टार्मर को संसद में पहली बार चुने जाने के मात्र 9 साल बाद ये पद मिला है। आपको बता दें कि कीर स्टार्मर ने कभी वेश्यालय की छत पर रहकर पढ़ाई पूरी की की थी।

उनका जन्म 2 सितंबर 1962 का लंदन के एक मामूली नर्स और औजार बनाने वाले कारीगर के घर हुआ था। उनके पिता रोडने स्टार्मर हार्डकोर लेफ्टिस्ट थे। पिता ने उनका नाम लेबर पार्टी के संस्थापक कीर हार्डी के नाम पर कीर स्टार्मर रखा। कीर स्टार्मर ने एक साक्षात्कार में जानकारी दी थी कि उनके पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। 

PC: gnttv
 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें