Karwa Chauth 2025: पूजा के लिए महिलाओं को मिलेगा केवल इतना समय, यह है शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हर सुहागिन महिला को करवा चौथ का इंतजार रहता है। देश में करवा चौथ कल मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

इस दिन महिलाओं द्वारा चंद्रमा की पूजा कर अपने पति की रक्षा और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज रात 10:54 बजे शुरू होकर कल रात 7:38 बजे खत्म होगी। आज हम आपको करवा चौथ पर पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त  कल शाम 5:57 बजे से शुरू होकर 7:11 बजे तक रहेगा। महिलाओं के पास पूजा के लिए एक घंटे 14 मिनट का समय होगा। इस दौरान पूजा करना शुभ होगा। आपको बता दें कि ये व्रत पति-पत्नी के प्रेम और विश्वास का प्रतीक बनकर महिलाओं के जीवन में खुशियां लेकर आता है। इस व्रत को बहुत सी अविवाहित युवतियां भी करती हैं।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें