Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद न दिखे तो इन तीन तरीकों से खोलें व्रत, जानें यहाँ

करवा चौथ एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे शादीशुदा महिलाऐं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है।  यह कार्तिक महीने की चतुर्थी को मनाया जाता है। महिलाऐं इस दिन सज धज कर सोलह श्रृंगार करती है। महिलाएँ पूरे दिन उपवास रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ती हैं।

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद न दिखे तो इन तीन तरीकों से खोलें व्रत, जानें यहाँ

By: Varsha Saini

pc: news24online

करवा चौथ एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसे शादीशुदा महिलाऐं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है।  यह कार्तिक महीने की चतुर्थी को मनाया जाता है। महिलाऐं इस दिन सज धज कर सोलह श्रृंगार करती है। महिलाएँ पूरे दिन उपवास रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ती हैं।

हालांकि,कई बार मौसम साफ ना हो या बारिश हो तो चांद दिखाई नहीं देता है, फिर भी चांद को देखे बिना व्रत समाप्त करने के तरीके हैं। इन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

2024 में करवा चौथ कब है?

इस साल चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर, 2024 को सुबह 6:46 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर, 2024 को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी। इसलिए करवा चौथ रविवार, 20 अक्टूबर, 2024 को मनाया जाएगा।

करवा चौथ पर चंद्रमा कब निकलेगा?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में करवा चौथ पर चांद शाम 7:44 बजे के आसपास उगने की उम्मीद है।

अगर चांद न दिखे तो व्रत कैसे तोड़ें?

वीडियो कॉल विधि: मौसम खराब है तो आप अपने ऐसे मित्र या रिश्तेदार को कॉल कर सकते हैं जो दूसरे शहर में रहता है, जहाँ चांद दिखाई देता है। फिर आप चांद देख के व्रत खोल सकते हैं। 

चंद्रमा की दिशा में मुंह करके: आप उस दिशा में मुंह कर सकते हैं जहाँ चांद उगना चाहिए। इसी तरह आप व्रत खोल सकते हैं। 

शिव के अर्धचंद्र की पूजा करें: दूसरा तरीका है भगवान शिव के माथे पर चांद की पूजा करना, प्रतीकात्मक रूप से उसे अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ना।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें