Karva Chauth: आज रात को इतने बजे निकलेगा चांद, जानें क्या है व्रत का नियम

इंटरनेट डेस्क। सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ आज है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाओं द्वारा ये पर्व मनाया जा है।

Karva Chauth: आज रात को इतने बजे निकलेगा चांद, जानें क्या है व्रत का नियम

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ आज है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाओं द्वारा ये पर्व मनाया जा है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रख जाता है।

इसी तहत आज भी देशभर में सुहागिन महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखा है। अब महिलाओं द्वारा शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा और कथा सुनने के बाद रात को चंद्रमा के निकलने पर अघ्र्य देकर व्रत खोला जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुबह से लेकर रात को चांद के दर्शन और पूजन के बाद समाप्त होता है।

आज महिलाओं को चांद के दर्शन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज रात 08:05 बजे चांद के दर्शन हो जाएंगे। इसके बाद सुहागिन महिलाएं अघ्र्य देकर व्रत खोलेंगे। पति द्वारा अपनी पत्नी को इस दौरान तोहफा भी दिया जाता है। 

PC:  jagranjosh
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें