Karnataka Election Results: कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने के बाद भी BJP का सूपड़ा हुआ साफ

उधर भाजपा की बात कर ले तो कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार कर ली है

Karnataka Election Results: कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने के बाद भी BJP का सूपड़ा हुआ साफ

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। बहुमत के साथ ही कांग्रेस ने सरकार बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी। अब तक 224 सीट में से कई सीटों के परिणाम आ चुके है। खबर लिखे जाने तक बहुमत की बात कर ले तो कांग्रेस को यहां लगभग 137 और भाजपा को 63 सीटें मिलती दिख रही है। 

वहीं जेडीएस को 20 और अन्य को 4 सीट मिलती दिख रही है। कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी नेताओं के बयान भी सामने आने लगे है। दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक कांग्रेस के दफ्तरों में पटाखे फोड़े जा रहे है। 

उधर भाजपा की बात कर ले तो कर्नाटक के सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने हार स्वीकार कर ली है और चुनाव में कहा कमी रही और हार के क्या कारण रहे उस पर समीक्षा की बात की जा रही है। उधर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस जीत के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को धनयवाद दिया है। जानकारी के अनुसार शिवकुमार सीएम पद की रेस में सबसे आगे है।

PC- dna india