Karnataka Election 2023: स्मृति ईरानी का बड़ा दावा, कहा- प्रियंका गांधी को नमाज अदा करते देखा

मीडिया रिपोर्ट की माने तो स्मृति ईरानी ने कहा, डीके शिवकुमार से कहना चाहती हूं

Karnataka Election 2023: स्मृति ईरानी का बड़ा दावा, कहा- प्रियंका गांधी को नमाज अदा करते देखा

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में वैसे अब गिनती के दिन बचे है लेकिन कांग्रेस के मेनिफेस्टों में बजरंग दल पर कार्रवाई का मुद्दा गर्मा रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर ये है की भाजपा की नेता स्मृति ईरानी ने एक बड़ा दावा किया है। इस दावे के बाद कांग्रेस ने भी उन पर पटलवार किया है। 

आपकों बता दें की कर्नाटक में कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल पर कार्ऱवाई करने के वादे के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हमारी पार्टी की सरकार बनते ही राज्य में हम हनुमान मंदिर बनाएंगे। इसी बीच बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा दावा किया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो स्मृति ईरानी ने कहा, डीके शिवकुमार से कहना चाहती हूं कि वो मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। लेकिन क्या उन्हें प्रियंका गांधी के बारे में पता है? मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैंने 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अमेठी में प्रियंका गांधी को गली में नमाज अदा करते हुए देखा है। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि सब जानते हैं जो इस्लाम में विश्वास रखते हैं वो मंदिर नहीं बनाएंगे।

pc- india tv hindi