Karnataka Assembly Elections 2023: 224 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में कैद

इधर मदतान शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लाइने लगना शुरू हो गई है।

Karnataka Assembly Elections 2023: 224 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की किस्मत होगी EVM में कैद

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक मे विधानसभा चुनाव के लिए आज अहम दिन है, कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव मैदान में बड़े बड़े नेता है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने यहां जीत के लिए पूरा दम खम लगाया हुआ है।

इधर चुनावा मैदान में खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई उतरे है वो खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखिया एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं।

इधर मदतान शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथ पर लोगों की लाइने लगना शुरू हो गई है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के ग्रहमंत्री अमित शाह ने बड़ी संख्या में लोगों से मतदान करने का किया आग्रह किया है। अमित शाह ने कर्नाटक के लोगों से राज्य में सुशासन, विकास और समृद्धि के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। 

pc- amarujala