Kapil Sharma अब डिजिटल प्लेटफार्म पर ला रहे हैं ये नया शो 

इंटरनेट डेस्क। कपिल शर्मा को आज किसी पहचान की जरूरत है। उन्होंने खुद अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब कपिल शर्मा को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि कपिल शर्मा अब डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना नया शो ला रहे है। 

उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर अपने नए शो का पहला प्रोमो साझा किया। इसमें वह बोल रहे हैं कि घर बदला है परिवार नहीं। कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके पुराने शो से जुड़े कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरण सिंह  अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है उनका नया शो उनके पुराने शो द कपिल शर्मा शो से अलग होगा।

कपिल के नए शो को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया, कंटेंट की वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कहा कि कपिल की कलात्मक विरासत और कॉमेडी ने उन्हें इतने सालों में घर-घर तक पहुंचा दिया है। मोनिका शेरगिल ने इस दौरान कहा कि उनके साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर एक बिल्कुल नया शो लाने पर बहुत गर्व है। 

PC:  livehindustan