PC: latestly
कानपुर में NEET कोचिंग की स्टूडेंट के साथ बायोलॉजी के टीचर द्वारा अश्लीलता करने का एक वीडियो सामने आया है। आरोपी टीचर छात्रा को बाथरूम के बाहर के एक रूप में ले गया। वहां ले जा कर वह स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आया। उसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप टीचर का नाम साहिल सिद्दीकी है।
ये हरकत सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिस पर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये मामला कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी के प्रतिष्ठित NEET की कोचिंग का है, वही पर आरोपी साहिल सिद्दीकी बायोलॉजी पढ़ाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद से अपनी बेटियों को कोचिंग सेंटर भेजने वाले माँ बाप सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
#कानपुर में नीट की कोचिंग में बायोलॉजी पढ़ने वाला यह शिक्षक अपनी ही स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकत करता हुआ cctv में हुआ क़ैद।
— Gaurav Trivedi (@gaurav3vedi) September 29, 2024
Cctv में साफ़ दिख रहा है कि शिक्षक क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को बाथरूम में ले जाता है।
आरोपी शिक्षक के खिलाफ इसके पहले भी कई छात्राओं ने प्रबंधन से… pic.twitter.com/u6ThEOeCB8
जाने मामले में कोचिंग संचालक ने क्या कहा:
मामले में कोचिंग संचालक आशीष श्रीवास्तव ने कि पहले भी कोचिंग में पढ़ने वाली कई लड़कियों ने साहिल के बारे में शिकायत की थी। लेकिन कोई सबूत नहीं था इसलिए उस पर कार्यवाही नहीं की जा सकीय। लेकिन इस बार सबूत मिलने पर पुलिस में शिकायत के बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें