इंटरनेट डेस्क। स्टार अभिनेता कमल हासन का अब आगामी फिल्म ठग लाइफ में अभिनय का शानदार जलवा देखने को मिलेगा। उनकी ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले कमल हासन ने बड़ा फैसला लिया है। कमल हासन ने अब निर्णय ले लिया है कि वह फिल्म ठग लाइफ के ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स बेच रहे हैं। वहीं इस फिल्म का वितरण वह खुद ही करेंगे। फिल्म ठग लाइफ में का निर्देशन मणिरत्नम द्वारा किया गया है।
खबरों के अनुसार, हाल ही में ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में इस स्टार अभिनेता ने कहा कि मैं यहां ‘ठग लाइफ’ बेचने नहीं, बल्कि अच्छा सिनेमा बेचने आया हूं. मुझे भरोसा है कि आप इसे जरूर स्वीकार करेंगे।
उन्होंने इस संबंध में दर्शकों पर भरोसा जताया है। इस फिल्म में कमल हासन का ‘रंगाराया शक्तिवेल नायकर नामक किरदार देखने को मिलेगा। वहीं इसमें त्रिशा कृष्णन, सिलंबरासन टीआर, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेलवन, अभिरामी और जोजू जॉर्ज जैसे कलाकार भी अपना अभिनय दिखाते नजर आएंगे।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें