BJP विधायक बालमुकुंदाचार्य के तिरंगे से पसीना पोंछने को लेकर Jully ने बोल दी बड़ी बात, कहा-भाजपाइयों का सिर्फ दोहरा चरित्र...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं।

 BJP विधायक बालमुकुंदाचार्य के तिरंगे से पसीना पोंछने को लेकर Jully ने बोल दी बड़ी बात, कहा-भाजपाइयों का सिर्फ दोहरा चरित्र...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य एक बार फिर से विवाद में फंस गए हैं। खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधायक बालमुकुंदाचार्य द्वारा तिरंगे से अपना पसीना पोंछने के कारण अब कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। इस संबंध में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा विधायक को घेरा है।

उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि तिरंगा देश की शान है, कोई रूमाल नहीं। जिस तिरंगे के लिए हमारे वीर जवान प्राण न्यौछावर कर देते हैं, उसी तिरंगे से भाजपा से जयपुर के विधायक बालमुकुंदाचार्य नाक पोंछ रहे हैं। यह भाजपाइयों का सिर्फ दोहरा चरित्र नहीं, बल्कि देश और संविधान के प्रति गद्दारी है। आज उन लाखों शहीदों के बलिदान का अपमान है जिन्होंने इस तिरंगे के लिए अपनी जान दी, विधायक बालमुकुंदाचार्य माफी मांगे। 

इस संबंध में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। विधायक बालमुकुंदाचार्य को लेकर बोल दिया कि जो नेता देशभक्ति का प्रमाण देते हैं, वह खुद तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। 

यात्रा में शामिल हुए थे भाजपा के ये दिग्गज
आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की। भाजपा की ओर से सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत बीजेपी की ओर से गुरुवार को जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें प्रदेश भाजपा बीजेपी मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा समेत कई विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए थे।  

Pc- Jagran, indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें