Job News: इस भर्ती में चयन होने पर हर महीने मिलेगा 55,000 रुपए तक वेतन, कर दें आवेदन

इंटरनेट डेस्क। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से प्रोजेक्ट इंजीनियर के कुल 52 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 नवंबर, 2025 तक आवेदन कर सकता है। इस भर्ती में चयन होने पर अभ्यर्थी को पहले वर्ष तक 40,000, दूसरे वर्ष तक 45,000, तृतीय वर्ष तक 50,000 और चौथे वर्ष प्रतिमाह 55,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम:  प्रोजेक्ट इंजीनियर
पद:  52

आवेदन करने की अन्तिम तारीख:  20 नवंबर, 2025
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC: jaroeducation

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें