JEE Main 2023 Result Live: जारी हुआ जेईई मेन का रिजल्ट, ये है सीधा लिंक

JEE Main 2023 Result Live: JEE Main result released, here’s the direct link

JEE Main 2023 Result Live: जारी हुआ जेईई मेन का रिजल्ट, ये है सीधा लिंक

JEE Main 2023 Result Live Updates: जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


इससे पहले जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी की जा चुकी है जिसमें 10 प्रश्न छोड़े गए हैं। जेईई मेन फेज II परीक्षा 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाली थी। आपको बता दें कि इस साल जेईई मेन परीक्षा में लगभग 9 लाख उम्मीदवार शामिल हुए हैं।

जेईई मेन में शीर्ष 2,50,000 में रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। जेईई मेन के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम भी जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन फाइनल रिजल्ट में जेईई मेन 2023 की अखिल भारतीय रैंक का उल्लेख किया गया है।

सत्र 2 के लिए जेईई परिणाम 2023: उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक घोषित की जाएगी

एनटीए जल्द ही जेईई मेन के उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक की घोषणा करेगा। सत्र 1 में इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

जेईई मेन: जेईई मेन 2023 मार्किंग स्कीम: यहा जांचिये

सही उत्तर या सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर: चार अंक ( 4)

(-1) चिन्हित किसी भी गलत विकल्प के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।

अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित (0) के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

जेईई फाइनल रिजल्ट 2023: कहां चेक करें

जेईई मेन सत्र 2 के परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों पर देखे जा सकते हैं-
jeemain.nta.nic.in
ntaresults.nic.in

सत्र 2 के लिए NTA JEE परिणाम 2023: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें

आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, “JEE – 2023 सत्र 2 उत्तर कुंजी” पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

 

(PC freepik)