Jawan Trailer: शाहरुख की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर Mission Impossible 7 के साथ सिनेमाघरों में होगा रिलीज, जाने तारीख

इसके साथ ही खबरे यह भी है की फिल्म का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7  के साथ 12 जुलाई के दिन थिएटर्स में जारी किया जाएगा।

Jawan Trailer: शाहरुख की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर Mission Impossible 7 के साथ सिनेमाघरों में होगा रिलीज, जाने तारीख

इंटरनेट डेस्क। शाहरुख खान ने इस साल अपनी फिल्म पठान से एक बार फिर से धमाका मचाया था और जमकर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसके साथ ही अब एक बार फिर शाहरुख खान नया धमाका करने जा रहे है और वो ये की उनकी नई फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि फिल्म 7 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर से जुड़ा अपडेट भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर सबसे पहले थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

इसके साथ ही खबरे यह भी है की फिल्म का ट्रेलर हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7  के साथ 12 जुलाई के दिन थिएटर्स में जारी किया जाएगा। इसके कुछ दिनों बाद, यह ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज होगा। मीडिया रिपोटर्स की माने तो जवान में शाहरुख अलग ही अवतार में नजर आएंगे। 

PC- tv9 bharatvarsh