Jammu Kashmir: आतंकियों ने घात लगाकर किया सैना के वाहनों पर हमला, पांच जवान शहीद

भारतीय सेना के वाहनों पर आतंकियों ने एक बार फिर से छुपकर वार किया है।

Jammu Kashmir: आतंकियों ने घात लगाकर किया सैना के वाहनों पर हमला, पांच जवान शहीद

इंटरनेट डेस्क। भारतीय सेना के वाहनों पर आतंकियों ने एक बार फिर से छुपकर वार किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर में भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए।

वहीं दो सैनिक घायल बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार आतंककियों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए हैं। कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है। वहीं सबसे बड़ी बात यह है की पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के अनुसार बफलियाज की ओर से 48 राष्ट्रीय राइफल्स के दो वाहन डेरा गली आ रहे थे। इनमें एक जिप्सी तथा दूसरा ट्रक था। राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड पर सावनी में घात लगाए आतंकियों ने पहले ग्रेनेड दागा। दोनों वाहनों के रुकते ही चारों ओर से घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

pc-  divyahimachal.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।