Jammu-Kashmir: उधमपुर जिले में खाई में गिरी बस, 16 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक यात्री बस खाई में गिर गई।

Jammu-Kashmir: उधमपुर जिले में खाई में गिरी बस, 16 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख प्रकट हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में खतरनाक मोड़ पर हुआ हादसा

खबरों के अनुसार, आज सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर पर ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंकर बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन दल ने मौके पर पहुंच बचाव अभियान तेज कर दिया।

वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद
प्रशासन का बचाव अभियान अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद किए गए जबकि 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस सड़क हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें