Jalore: महाराष्ट्र ले जाकर लड़की को बना लिया बंधक, फिर चार दिनों तक किया दुष्कर्म, अब…

इंटरनेट डेस्क। जालोर की नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी युवक को 20 साल की कैद की सजा मिली है। न्यायालय की ओर से ये फैसला शुक्रवार को सुनाया गया है।

Jalore: महाराष्ट्र ले जाकर लड़की को बना लिया बंधक, फिर चार दिनों तक किया दुष्कर्म, अब…

इंटरनेट डेस्क। जालोर की नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी युवक को 20 साल की कैद की सजा मिली है। न्यायालय की ओर से ये फैसला शुक्रवार को सुनाया गया है। खबरों के अनुसार, युवक ने जालोर से नाबालिग को भगाकर महाराष्ट्र में 4 दिन तक बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता ने इस संबंध में 30 जनवरी 2025 को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। खेत के पास से पीड़िता के कपड़े मिलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। जांच में खुलासा हुआ कि युवक बहला-फुसलाकर लड़की को महाराष्ट्र ले गया था। बागोड़ा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार (22) पीड़िता को महाराष्ट्र के आहिल्यानगर ले गया।

यहां लोणी शहर स्थित शांतिनगर कॉलोनी के एक कमरे में युवक ने लड़की को बंधक बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र से आरोपी और पीड़िता को बरामद किया। अब न्यायालय ने इस मामले में फैसला सुनाया है।

PC: aajtak