Jaipur: विवाहित को अकेली देख दोस्त ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, पड़ोसी करता...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश मेें आया है। यहां पर एक विवाहिता से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

Jaipur: विवाहित को अकेली देख दोस्त ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, पड़ोसी करता...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश मेें आया है। यहां पर एक विवाहिता से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आप ये बात जानकर चौंक जाएंगे कि बाहर खड़ा होकर पड़ोसी युवक इसकी निगरानी रखता रहा।

करधनी थाने में इस संबंध में विवाहिता ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जानकारी दी कि करधनी निवासी 21 साल की विवाहिता से पड़ोसी होने के कारण आरोपी पड़ोसी का घर पर आना-जाना था। 31 जुलाई को घर के अन्य सदस्य अपने काम पर गए थे। 

अपने दोस्त के साथ पीडि़ता के घर आया था पड़ोसी
दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी अपने दोस्त के साथ अकेली पीडि़ता के घर आया। पीडि़ता को घर में अकेली देख पड़ोसी का दोस्त जबरन घर के अंदर घुस गया। वहीं पड़ोसी घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। इसके बाद दोस्त ने महिला के साथ जोर-जबरदस्ती कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद गाली-गलौच कर धमकाते हुए दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए हैं। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है अपनी जांच
करधनी थाने में पीडि़त विवाहिता ने दोनों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने गैंगरेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है। 

PC: helpingsurvivors 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें