Jaipur: आसमान में अचानक चमकीली लकीर देख हैरान हुए लोग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात आसमान में कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। कोटपूतली और जयपुर में लोगों ने देर रात अजीबोगरीब रोशनी देखी।

खबरों के अनुसार, देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच कोटपूतली में एनएच 48 के पास कई ग्रामीण लोगों आसमान में अचानक एक चमकीली लकीर देखी। इसको लेकर कई प्रकार के कयास भी लगाए जा रहे हैं। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया है।

बहुत से लोग इसे उल्का पिंड का टुकड़ा बता रहे है तो कई लोग इसे एलन मस्क का स्टारलिंक सैटेलाइट बता रहे हैं। इस घटना को लेकर किसी भी वैज्ञानिक संस्था या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लोगों के बीच सुबह इसको लेकर चचाएं होने लगी। लोग ये नहीं समझ पाए हैं कि ये लकीर क्या थी। इस पर रहस्य बना हुआ है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें