Jaipur: अब होटल हॉलिडे इन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फैमिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की खबर सामने आने के बाद आज राजधानी के होटल हॉलिडे इन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

अज्ञात ने ईमेल कर होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच चुकी है।  होटल हॉलिडे इन की सघन तलाशी ली जा रही है। आपको बात दें कि भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा पाकिस्तान और पीओक में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद से ही जपयुर में बम से उड़ाने के धमकियां मिल रही हैं।

कल जयपुर फैमिली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम और अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। राजधानी के होटल हॉलिडे इन को बम से उड़ाने मिलने के बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। 
 
PC: amritvichar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें