Jaipur: सेंट्रल जेल में 4 विचाराधीन बंदियों के पास से मिले मोबाइल, मामला दर्ज

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी स्थित जयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान के तहत 4 विचाराधीन बंदियों के पास से मोबाइल बरामद हुए हैं।

Jaipur: सेंट्रल जेल में 4 विचाराधीन बंदियों के पास से मिले मोबाइल, मामला दर्ज

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी स्थित जयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान के तहत 4 विचाराधीन बंदियों के पास से मोबाइल बरामद हुए हैं। इससे जेल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले में अब लालकोठी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, इस संबंध में जेल प्रहरी अनिल कुमार ने मामला दर्ज करवाया है। अब पुलिस की ओर से मोबाइल फोन जेल के अंदर पहुंचने और इनके उपयोग से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

खबरों के अनुसार, 22 अगस्त को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान सेंट्रल जेल के वार्ड 7 और वार्ड 4 की बैरक नंबर 1 में बंद विचाराधीन बंदी जुबैर पुत्र फकीर मोहम्मद पठान के पास से मोबाइल मिले हैं। बंदी के पास गुलाबी रंग का ए-26 मॉडल बरामद मिला है। वहीं वार्ड की बैरक नंबर-3 नमो उर्फ नईमुद्दीन, योगेंद्र उर्फ योगराज सिंह और वार्ड नंबर 7 की बैरक नंबर 5 में बंदी विकास भाकल पुत्र रविन्द्र भाकल से मोबाइल फोन बरामद किया गया।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें