Jaipur Metro Phase-2 में हैं 36 स्टेशन प्रस्तावित, वीकेआई से टोंक रोड तक होगी कनेक्टिविटी, सीएम ने दिए ये निर्देश

जयपुर। केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलते के बाद राजधानी में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Jaipur Metro Phase-2 में हैं 36 स्टेशन प्रस्तावित, वीकेआई से टोंक रोड तक होगी कनेक्टिविटी, सीएम ने दिए ये निर्देश

जयपुर। केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलते के बाद राजधानी में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस बात जानकारी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल को सोमवार को सीएम कार्यालय में जयपुर मेट्रो विस्तार के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में दी है।

इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि शहर के यातायात दबाव को भी कम करने में जयपुर मेट्रो फेज-2 कारगर साबित होगा। जयपुर की परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जयपुर मेट्रो का विस्तार अहम भूमिका निभाएगा। सीएम भजनलाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो फेज-2 के तहत प्रोजेक्ट में खर्चे व लागत का समुचित आकलन किया जाये, ताकि वित्तीय संसाधनों का सदुपयोग होने के साथ ही आमजन के लिए भी सुदृढ़ ट्रांजिट व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि मेट्रो के आगामी विस्तार में मेट्रो स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जहां यातायात का दबाव ज्यादा हो, जिससे आमजन को ट्रैफिक से राहत मिल सके। मुख्यमंत्री को बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन कर केन्द्र सरकार को भेजा गया है। केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी
बैठक में बताया गया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं जिनमें से 34 एलीवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे। फेज-2 सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, जयपुर रेलवे स्टेशन, गांधी नगर रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़ेगा। इसके माध्यम से एसएमएस स्टेडियम, एसमएमएस हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेट, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, टोंक रोड के सभी प्रमुख आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र तथा सीकर रोड सहित विभिन्न मुख्य क्षेत्र में भी आमजन को मेट्रो की निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें