इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर में एक बार फिर लेपर्ड की मूवमेंट होने से लोगों में दहशत पैदा हो गई है। खबरों के अनुसार, बजाज नगर के पास एजी कॉलोनी में लेपर्ड की मूवमेंट नजर आया है।
बताया रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में लैपर्ड कैद होने पर स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी थी। आपको बात दें कि गुलाबी नगर में गत एक माह शहर में कई बार लेपर्ड के रिहायशी इलाकों में आने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले सिविल लाइंस, गुर्जर की घाटी, विद्याधर नगर, शास्त्री नगर, चांदपोल, मोती डूंगरी इलाकों लेपर्ड की मूवमेंट हो चुकी है।
खबरों के अनुसार, रेंज ऑफिसर जितेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि शनिवार शाम का वीडियो हमें मिला है। इसके आधार पर रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन लेपर्ड नहीं मिला है। आज भी एक बार फिर लेपर्ड की मूवमेंट ट्रेस करने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। लेपर्ड की मूवमेंट ने राजधानी जयपुर के लोगों की नींद उड़ा दी है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें