Jaipur: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किए काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन

इंटरनेट डेस्क। महिमा चौधरी के बाद बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित श्री काले हनुमानजी मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

Jaipur: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने किए काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन

इंटरनेट डेस्क। महिमा चौधरी के बाद बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित श्री काले हनुमानजी मंदिर में भगवान के दर्शन किए। खबरों के अनुसार, सुनीता आहूजा आज सुबह काले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन किए और आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान गोविंदा की पत्नी ने पंडितजी से अपनी नजर उतरवाई और काला धागा भी बंधवाया।

आपको बता दें कि सुनीता आहुजा गत कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह मंदिरों में दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना कर रही हैं। इसी के तहत सुनीता काले हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और काफी देर तक मंदिर परिसर में रहीं।

काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन से पहले सुनीता ने खाटूश्यामजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी। आपको बता दे कि सुनीता इन दिनों पति गोविंदा के साथ अनबन की खबरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि उन्होंने तलाश की अर्जी वापस ले ली है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें