जयपुर। जयपुर नगर निगम हेरिटेज की पूर्व महापौर मुनेश गुर्जर अब एक बड़ी परेशान में घिर गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मुनेश और उनके पति सुशील कुमार गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज उनकी परेशानी को बढ़ा दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने करीब 2 साल की लंबी जांच के बाद ये बड़ा कदम उठाया है। खबरों के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच में खुलासा हुआ कि मुनेश गुर्जर ने अपने महापौर कार्यकाल के केवल 33 माह में अपनी कमाई से कहीं ज्यादा संपत्ति जमा कर ली।
एसीबी ने खुलासा किया पूर्व महापौर मुनेश और उनके पति की कुल वास्तविक आय (वेतन और ब्याज सहित) लगभग 50.57 लाख रुपए थी. लेकिन इस दौरान उन्होंने कुल 2 करोड़ 9 लाख रुपए की संपत्ति बना ली।
ये संपत्ति उनकी वैध आय से 315 प्रतिशत बताई जा रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मुनेश गुर्जर की 1.59 करोड़ रुपए की आय से अधिक संपत्ति मिली है। बजाया जा रहा है कि महापौर बनने से पहले मुनेश गुर्जर के पास लगभग ₹23.84 लाख की संपत्ति थी, जो रिश्वत मामले का खुलासा होने तक बढ़कर 2.09 करोड़ रुपए हो गई।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें