Jaipur: वन विभाग की टीम ने किया लेपर्ड का रेस्क्यू, बजाज नगर में डाल रखा था डेरा

इंटरनेट डेस्क। आखिर राजधानी जयपुर से आज लेपर्ड का पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को रेस्क्यू किया है।

Jaipur: वन विभाग की टीम ने किया लेपर्ड का रेस्क्यू, बजाज नगर में डाल रखा था डेरा

इंटरनेट डेस्क। आखिर राजधानी जयपुर से आज लेपर्ड का पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को रेस्क्यू किया है। खबरों के अनुसार, जयपुर में एमएनआईटी कैंपस के वीएलटीसी भवन में लेपर्ड के घुसने के बाद वन विभाग ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया।

इससे पहले सिविल लाइंस और चांदपोल के बाद  लेपर्ड ने गत दो दिनों से बजाज नगर में डेरा डाला रखा था।  यहां की दो कॉलोनियों में गत 48 घंटों में 5 बार अलग-अलग घरों में लेपर्ड सीसीटीवी में नजर आया है।

इससे लोगों में दशहत पैदा हो गई थी। लोगों का यहां पर घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। अब लेपर्ड का रेस्क्यू होने के बाद लोगों  ने राहत की सांस जरूर ली होगी। खबरों के अनुसार, राजधानी जयपुर के बजाज नगर की अनिता कॉलोनी में तीन बार और एजी कॉलोनी में दो बार लेपर्ड दीवार कूदकर घर में घुसते हुए और गार्डन में चहलकदमी करता  नजर आया था।

इसके बाद से वन विभाग की टीम लेपर्ड के रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया था। अब वन विभाग की टीम को लेपर्ड को पकड़ने में सफलता मिली है।

PC: bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें