इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दोस्ती के रिश्ते का शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर इंस्टाग्राम दोस्त द्वारा एक महिला से रेप करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मानसरोवर थाने में पीड़ित महिला ने इस संबंध में आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि मानसरोवर निवासी 32 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। मार्च-2025 में उसकी आरोपी से पीड़िता की जान-पहचान हुई थी।
आरोपी ने महिला को शादी करने का दे दिया ऑफर
इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी ने दोस्ती कर पीड़िता से मोबाइल नंबर ले लिए। मोबाइल कॉल व चैटिंग के दौरान बातचीत पर आरोपी ने महिला को शादी करने का ऑफर भी दे दिया।
आरोपी ने बहाने से महिला को बुलाया होटल
आरोपी ने एक दिन महिला को मिलने के बहाने होटल में बुला लिया। यहां पर आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक महिला को पिला दी। इसके बाद आरोपी ने बेहोशी की हालत में महिला के साथ रेप किया। बाद में रेप कर बनाए अश्लील वीडियो से वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी महिला पर शादी करने का दवाब भी बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा लिया। पुलिस द्वारा अब मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही जांच कर मामले में अन्य खुलासा कर सकती है।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें