Jaipur: क्या आरिफ को फंसाने के लिए प्रतिमा ने रची थी साजिश? हो गया है खुलासा, बालमुकुंद आचार्य ने उठाया था मामला

इंटरनेट डेस्क। हवा महल विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य द्वारा उठाए गए लव जिहाद मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजधानी जयपुर में मुंबई की हिन्दू लडक़ी का धर्म परिवर्तन, निकाह और उसकी जमीन बेच कर हड़पने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।  

 पुलिस की जांच में अब खुलासा हुआ है कि लडक़ी को पहले से जानकारी थी कि जिस मुस्लिम युवक से वह निकाह कर रही है, वह ना केवल शादीशुदा है, बल्कि उसके बच्चे भी हैं। खुलासा ये भी हुआ है कि उसने सहमति से अपनी मुंबई वाली जमीन भी बेची थी। पुलिस द्वारा अब दोनों के बीच हुए विवाद की जांच की जा रही है। 

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरिफ की शादी से पहले उसकी पहली पत्नी ने इस बात का काफी विरोध किया था। इसके बावजूद प्रतिमा धर्म परिवर्तन कर इसके साथ निकाह कर रहने लगी। प्रतिमा के एक बेटी भी है। 

माना जा रहा है कि आरिफ और प्रतिमा के बीच को लेकर प्रापर्टी विवाद हुआ है। युवती की मुंबई की प्रापर्टी से मिले पैसे आरिफ हड़पना चाहता था।  प्रतिमा उसे ये पैसे देने को राजी नहीं थी। विधायक बालमुकुंद आचार्य से इस मामले को लव जिहाद के रूप में उठाया था। 

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें