Jaipur: बिल्डर की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा, मुहाना मंडी रोड के धोलाई विलेज में गिरी प्राइवेट सोसायटी की बाउंड्री वॉल

इस अनसुनी और लापरवाही की वजह से ही यह हादसा सामने आया है।

Jaipur:  बिल्डर की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा, मुहाना मंडी रोड के धोलाई विलेज में गिरी प्राइवेट सोसायटी की बाउंड्री वॉल

इंटरनेट डेस्क। जयपुर के मुहाना मंडी रोड के धोलाई विलेज में एक हादसा सामने आया है। इस हादसे मे एक प्राईवेट सोसायटी की बाउंड्री वॉल की दीवार धंस गई जिसके चलते बड़ा नुकसान हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बिल्डर द्वारा दूसरी बिलि्ंडग का निर्माण कराया चलाया जा रहा था।

दूसरी बिलि्ंडग के निर्माण कार्य के दौरान खोदे जा रहे बेसमेंट के खड्डे के कारण ही प्राइवेट सोसायटी रॉयल तत्वम की बाउंड्री वॉल धंस गई। इस हादसे के कारण एक से दो गाडिया भी इस खड्डे में चली गई और गार्ड को भी चोट आई है। इस हादसे के पहले कई बार रॉयल तत्वम सोसायटी के लोगों द्वारा बिल्डर को समझाने का प्रयास भी किया गया लेकिन उसने अनसुनी कर दी।

इस अनसुनी और लापरवाही की वजह से ही यह हादसा सामने आया है। सोसायटी के सदस्य आंनद कुमार ने बताया की बिल्डर ने कोई बात नहीं मानी और वो काम करते चला गया। इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।