जयपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को न सिर्फ संवैधानिक व्यवस्था के लिए गंभीर, बल्कि राजस्थान के लिए बहुत ही चौंकाने वाला करार दिया है।
खबरों के अनुसार, अशोक गहलोत ने इस संबंध में भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कुछ दिन पहले जोधपुर में कहा था कि लोकसभा अध्यक्ष और उपराष्ट्रपति दोनों ही दबाव में काम कर रहे हैं, आज ये बात सामने आ गई है।
राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस की ओर से सत्ता के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों पर अनुचित दबाव डालाने का आरोप लगाया है। गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे को इसका परिणाम बताया है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। जल्द ही देश को नया उपराष्ट्रपति मिलेगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें