Jaipur: विवाहित महिला को होटल ले गया परिचित, अकेली पाकर किया दुष्कर्म, फिर...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के जालूपुरा थाने में एक होटल में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है।

Jaipur:  विवाहित महिला को होटल ले गया परिचित, अकेली पाकर किया दुष्कर्म, फिर...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब यहां के जालूपुरा थाने में एक होटल में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की ओर से इस संबंध में मामला दर्ज करवाया गया है। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी परिचित ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपी ने डराने-धमकाने के साथ मारने की धमकी दी।

पुलिस ने इस संबंध में बताया कि जयपुर के शास्त्री नगर की निवासी 28 साल की विवाहिता महिला ने मामला दर्ज करवाया है।  पुलिस ने बताया कि पीड़ित की कुछ समय पहले आरोपी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी ने महिला से मिलने की कहा। आरोपी ने रविवार को महिला को मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद परिचित धोखे से महिला को जालूपुरा इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। होटल के कमरे में आरोपी महिला से जबरदस्ती की। 

आरोपी ने विरोध करने पर महिला काे दी जान से मारने की धमकी
इस बात का महिला ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने डरा-धमकाने के साथ मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। जालूपुरा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।  पुलिस की ओर से जांच कर जल्द ही मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया जाता है। 

PC: jagran