जयपुर। भांकरोटा थाना क्षेत्र के निमेड़ा महाराजपुरा माउल्या की ढाणी में बीती देर रात करीब ढाई बजे दो दर्जन से ज्यादा वाहनों में सवार होकर आए 70 से 80 बदमाशों ने जमीन कब्जाने को लेकर एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बच्चों, महिलाओं समेत परिवार के सभी सदस्यों पर लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया। हमले में आधा दर्जन महिलाओं को चोटें आई हैं। गहरी नींद में सो रहे परिवार पर हुए हमले से सभी लोग सन्न रह गए।
लोग संभलपाते इससे पहले ही बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में जीवनराम (60) का जबड़ा टूट गया जिसे सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उपचार जारी है। इसके अलावा शांति देवी, गायत्री देवी, बीना देवी, अन्नू और गोपाल शर्मा को भी गहरी चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल मुआयना कराया जा रहा है। महिलाओं ने हमलावरों पर लज्जाभंग का भी आरोप लगाया है। सूचना के बाद अल सुबह साढ़े चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर मौजूद हमलावर वाहनों को छोडक़र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो स्कॉर्पियो, एक स्वीफ्ट, दो जेसीबी जब्त की है। सूचना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच और घटना की विस्तार से जानकारी ली ओर बदमाश वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो स्कॉर्पियो, एक स्वीफ्ट, दो जेसीबी जब्त की है। सूचना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की विस्तार से जानकारी लेकर मौका मुआयना किया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
यह है मामला
पीडि़त परिवार के रामजीलाल ने बताया कि हमारा 61 बीघा का एक रक्बा है जो कि वह भाइयों जीवनराम, गोपाल लाल, कैलाश, शंकर, बुद्धिप्रकाश और बाबूलाल के नाम से दर्ज है। इसमें से ढाई बीघा जमीन रामकिशन की पत्नी रुक्मा के नाम है। रुक्मा ने रामकिशन की मौत के बाद दूसरा विवाह कर लिया। रुक्मा ने ढाई बीघा जमीन अशोक चौधरी निवासी खिरनी फाटक जयपुर को औने-पौने दाम में बेच दी। रुक्मा की ढाई बीघा जमीन मैन रोड से पांच सौ मीटर अंदर है। लेकिन अशोक चौधरी मैन रोड की जमीन को हथियाना चाह रहा था। इस पर चौधरी के इशारे पर बीती देर रात बदमाशों ने जमीन पर कब्जा करने के मकशद से परिवार पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में जमीन की कीमत दो करोड़ के लगभग है। विवाद का मुख्य कारण मैन रोड पर स्थित जमीन पर कब्जा करने का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जमीन का अभी तक तकासमा भी नहीं हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम आलोक सिंघल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीपी बगरू हेमेन्द्र शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें