इंटरनेट डेस्क। इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस की ओर से कांस्टेबल ड्राइवर के 545 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले महीने 8 अक्टूबर 2024 से शुरू की जाएगी। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से कम और 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
भर्ती का विवरण:
पदों का नाम: कांस्टेबल ड्राइवर
पद: 545
आयु सीमा: 21 से 27 साल। आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी लें।
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 6 नवंबर 2024
इस प्रकार करें आवेदन: इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
PC: siasat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें