Italian Open 2023: मेदवेदेव इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला सितसिपास से

Italian Open 2023: मेदवेदेव इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला सितसिपास से

Italian Open 2023: मेदवेदेव इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में, अब मुकाबला सितसिपास से

रोम। दानिल मेदवेदेव ने क्ले कोर्ट पर अपने खेल में सुधार जारी रखते हुए इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला स्टेफानोस सिटसिपास से होगा।

विश्व में तीसरी रैंकिंग के रूसी खिलाड़ी मेदवेदेव ने जर्मन क्वालीफायर यानिक हैनफमैन को 6-2, 6-2 से पराजित किया। इससे उन्होंने 28 मई से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन की पुख्ता तैयारियों का सबूत भी पेश किया जहां वह 2021 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे।

सिटसिपास ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में बोर्ना कॉरिच को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरी बार इटालियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।फ्रेंच ओपन में इस बार 14 बार के चैंपियन राफेल नडाल हिस्सा नहीं लेंगे जिससे किसी ने चैंपियन के लिए रास्ता खुल गया है।

Pc:Dainik Bhaskar