इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी विवाद के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा दावा किया है। खबरों के अनुसार, अब उन्होंने दावा किया कि ईरान ने उनके परिवार को निशाना बनाया और उनके दो बेटों में से एक की हत्या करने का प्रयास किया।
उन्होंने एक साक्षात्कार में चुनाव से पहले अपने परिवार और दूसरे राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि उन्हें दी जा रही सुरक्षा कोई ऐशोआराम नहीं है। नेतन्याहू के दो बेटे याइर और अवनर हैं। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उनके दोनों बेटों में से किसे निशाना बनाया गया था।
याइर सरकार या संसद में कोई पद नहीं संभालते, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी राजनीतिक राय और दक्षिणपंथी विचारों के लिए वह सुखिर्खयों में बने रहते हैं। विदेश में रहने के बावजूद याइर को इजराइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट के सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसी कारण आलोचकों ने सवाल भी उठाया है।
PC: edition.cnn