Israel-Iran war: इजरायल के हमले में मारा गया एक ईरानी परमाणु वैज्ञानिक

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान की जंग बढ़ती जा रही है। इजरायल की ओर से ईरान पर हमले किए जा रहे हैं। अब इजरायली मीडिया की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है।

मीडिया ने दावा किया कि शुक्रवार को तेहरान में एक इमारत पर हुए हमले में एक ईरानी परमाणु वैज्ञानिक की मौत हो गई। हालांकि इस पर इजरायली सेना ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। खबरों के अनुसार, इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के 10 न्यूक्लियर साइंटिस्टों को मौत हो चुकी है।

इजरायल की ओर से गुरुवार-शुक्रवार की रात को ईरान पर हमले किए गए। इजरायल की ओर से ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम और नतांज न्यूक्लियर साइट्स पर हमले के साथ-साथ ईरान के सैन्य नेतृत्व के शीर्ष सदस्यों का सफाया किया गया है। खबरों के अनुसार, ईरान के सभी परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या उस समय की गई जब वे सो रहे थे। आपको बता दें कि दोनों ही देश अब इस जंग से पीछे नहीं हट रहे हैं। इजरायल तो अब ईरान पर बड़ी कार्रवाई करने को आतुर नजर आ रहा है।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें