Israel-Iran tension: इजरायल ने अब ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किए कई हमले, मेहराबाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच का संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायली हमलों के जवाब में ईरान की ओर से भी करारा जवाब दिया गया है। ईरान की ओर से शुक्रवार को इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई हैं।

Israel-Iran tension: इजरायल ने अब ईरान के न्यूक्लियर साइट पर किए कई हमले, मेहराबाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और ईरान के बीच का संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायली हमलों के जवाब में ईरान की ओर से भी करारा जवाब दिया गया है। ईरान की ओर से शुक्रवार को इजरायल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई हैं। ईरान की ओर से देश के परमाणु और सैन्य स्थलों पर हुए भीषण हमलों के जवाब में इजरायल के खिलाफ ये कदम उठाया है।

ईरान की जवाब कार्रवाई से इजरायल बौखला गया है। इजरायल द्वारा एक बार फिर से ईरान पर हमले किए गए हैं। आज सुबह भी इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर कई हमले किए हैं। खबरों के अनुसार, इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित मेहराबाद एयरपोर्ट को भी निशाना बनाया। यहां पर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एयरपोर्ट इलाके से भारी आग और घना धुआं उठता नजर आया है। 

खबरों के अनुसार, बताया जा रहा है कि ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित मेहराबाद एयरपोर्ट के पश्चिमी हिस्से से आग और धुएं के ऊंचे गुबार उठ रहे थे। इजरायल की ओर से किए गए हमले में तेहरान में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

मेहराबाद एयरपोर्ट में धमाके की नहीं की गई है आधिकारिक पुष्टि 
हालांकि अभी तक ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित मेहराबाद एयरपोर्ट में धमाके की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टं्रप के अथक प्रयास के बावजूद दोनों देशों के बीच का संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अब ये संघष चरम पर है। ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में मिसाइल हमले और जवाबी कार्रवाई हुई है।

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें