क्या Rajasthan में होने वाला है कुछ बड़ा? राजे और भागवत के बीच 20 मिनट तक हुई बातचीत 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। अब वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के साथ हुई मुलाकात से सुर्खियों में आई है।

क्या Rajasthan में होने वाला है कुछ बड़ा? राजे और भागवत के बीच 20 मिनट तक हुई बातचीत 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। अब वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के साथ हुई मुलाकात से सुर्खियों में आई है। जोधपुर में गुरुवार को बंद दरवाजे के पीछे पूर्व सीएम राजे और भागवत के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। खबरों के अनुसार, जोधपुर में दो दिन के दौरे पर पहुंचीं पूर्व सीएम राजे की मुलाकात लाल सागर इलाके में आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से हुई। 

दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं मिली है। इस मुलाकात के  बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल मच गई है। अब अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश के नेता जानना चाहते हैं कि इस मुलाकात दोनों के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई? क्या इसका प्रभाव आगामी दिनों में राजस्थान में दिख सकता है?

इस मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने वनवास को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान को लेकर भी प्रदेश में चर्चा हुई थी। प्रदेश की सत्ता में दरकिनार चल रहीं पूर्व सीएम राजे ने धौलपुर में कहा था कि 'वनवास हर किसी के जीवन में आता है, लेकिन यह स्थायी नहीं होता है।

आरएसएस की बैठक के लिए जोधपुर आए हैं भागवत
आपको बता दें कि जाेधपुर में आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से तीन दिवसीय बैठक शुरू होगी।  आरएसएस और उससे संबद्ध संगठनों की अखिल भारतीय समन्वय बैठक के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत  जोधपुर आए हैं।  अखिल भारतीय स्तर की यह बैठक 7 सितंबर तक चलेगी। इसमें आरएसएस और इससे जुड़े 32 संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें