खेल डेस्क। अन्तरराष्ट्रीय टी-20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके रोहित शर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसके बाद से उनको लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है। वह सीएम से मिलने उनके सरकारी आवास ‘वर्षा’ पहुंचे।

इसके साथ ही रोहित शर्मा के राजनीति में कदम रखने के कयास लगने शुरू हो चुके हैं। लोगों द्वारा अब कयास लगाए जा रहे हैं क्या रोहित शर्मा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। आपको बात दें कि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई भारतीय क्रिकेटर राजनीति में कदम रख चुके हैं।

इस क्रिकेटरों में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, विनोद कांबली और नवजोत सिंह सिद्धू जैसे दिग्गज शामिल हैं। अब समय बताएगा कि रोहित शर्मा राजनीति में कदम रखते हैं या नहीं। रोहित शर्मा ने हालांकि अभी तक वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें