इंटरनेट डेस्क। फेमस गायक और रैपर बादशाह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। अपने गानों की धुनों पर सिनेप्रेमियों को थिरकने पर मजबूर करने वाले बादशाह अब अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो 4 महीने पहले उन्होंने ईशा रिखी संग रचाई।
खबरों के अनुसार, ईशा ने अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी है, जिसके बाद से बादशाह और उनके तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बादशाह और ईशा रिखी ने की शादी इंटिमेट वेडिंग थी, जिसमें ज्यादा लोग मौजूद नहीं रहे। ईशा रिखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसी पोस्ट शेयर कर दी है, जिसके बाद तलाक की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
ईशा ने लिखा कि कुछ लड़ाई ऐसी होती हैं, जिनकी चोटों के निशान बेशक शरीर पर नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन उनका असर काफी प्रभावशाली होता है। मुझे लगा था कि चुप रहना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन मैं गलत थी। आपको बता दें कि अपने गानों की धुनों के कारण बादशाह ने विशेष पहचान बनाई है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें