क्या Nitish Kumar करने वाले हैं खेला? ऐसा होने पर लग रहे हैं कयास

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। अब भाजपा एनडीए के सहारे सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। एनडीए में कई दल शामिल हैं।

इसी में नीतिश कुमार की पार्टी जदयू भी शामिल है। नीतिश कुमार की पार्टी जदयू को इस बार 12 सीटों पर जीत मिली है। इसी कारण उसकी सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब चर्चा में आए हैं। वह बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचने को लेकर चर्चा में आए हैं।

ये देखकर लोगों द्वारा कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं नीतिश कुमार देश की राजनीति में खेला तो नहीं करने वाले हैं।  नीतिश कुमार को दल बदलने के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार एनडीए की बैठक और तेजस्वी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए एक ही विमान से दिल्ली आए हैं। 

PC:  jagran