IRDAI: हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के लिए अब हटा दी गई है उम्र की सीमा, अब इनके पास होगा पॉलिसी खरीदने का मौका 

इंटरनेट डेस्क। अब देश में 65 साल से अधिक उम्र के लोग भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकते हैं।  बीमा नियामक इरडाई ने हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से संबंधित नियमों में बड़ा बदलाव कर बुजुर्ग लोगों को बड़ी राहत दी है।

खबरों के अनुसार, बीमा नियामक इरडाई ने अब पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्तियों के लिए 65 साल की आयु सीमा हटा दी है। इससे पहले केवल 65 साल की उम्र तक ही कोई भी व्यक्ति नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकता था। 

बीमा नियामक इरडाई का नया नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू कर दिया गया है। इसके तहत अब किसी भी उम्र का व्यक्ति नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकता है। 
खबरों के अनुसार, बीमा नियामक इरडाई की ओर से इस संबंध में सर्कुलर जारी कर बीमा कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं।

इसमे माध्यम से इरडाई ने बोल दिया कि तमाम बीमा कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि उनके पास सभी एज ग्रुप के लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स उपलब्ध हों। 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ये इरडाई का अच्छा कदम है।

PC: bfsi.eletsonline
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें