Iran के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अब खाड़ी देशों से इस बात के लिए मांग ली है माफी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल के साथ जारी जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में कई खाड़ी देशों में किए गए अपने हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। पेजेश्कियन ने कई खाड़ी देशों में किए गए अपने हमले के लिए माफी मांगी है।

खबरों के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति मसूद ने कहा कि जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर हमला नहीं होता, तब तक ईरान उन पर मिसाइल या ड्रोन हमले करना बंद कर देगा। पेजेश्कियन के इस फैसले को ईरान की अस्थायी नेतृत्व परिषद की ओर से स्वीकृति दी गई है। इसे क्षेत्र में कई दिनों से चल रही भीषण लड़ाई के बाद तनाव कम करने की दिशा में पहला स्पष्ट कदम माना जा रहा है।

उन्होंने युद्ध के कारण उत्पन्न अस्थिरता के लिए पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बोल दिया कि ईरान नहीं चाहता कि यह संकट पूरे क्षेत्र में फैले। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी ओर से और ईरान की ओर से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए जिन पर ईरान ने हमला किया है।

PC:  bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें