Iran ने ठुकरा दी है डोनाल्ड ट्रंप की ये मांग, कहा-परमाणु कार्यक्रम या…

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद थमने के संकेत नहीं है। ईरान ने अब एक ऐसी बात बोल दी है, जिससे से ये विवाद बढ़ सकता है।

Iran ने ठुकरा दी है डोनाल्ड ट्रंप की ये मांग, कहा-परमाणु कार्यक्रम या…

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद थमने के संकेत नहीं है। ईरान ने अब एक ऐसी बात बोल दी है, जिससे से ये विवाद बढ़ सकता है। ईरान की ओर से अब साफ कर दिया है कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम या हाईली एनरिच्ड यूरेनियम पर कोई समझौता नहीं करेगा। वहीं ये भी बोल दिया कि अमेरिका द्वारा नाकेबंदी हटाने पर होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोला जा सकता है। खबरों के अनुसार, अब ईरानी अधिकारियों ने बोल दिया कि वे सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म होने की स्थायी घोषणा चाहते हैं। होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की संप्रभुता पर कोई बातचीत नहीं होगी। ईरान की ओर से अमेरिका को चेतावनी दे डाली है कि अगर उसने होर्मुज स्ट्रेट में फिर दखल दिया तो क्षेत्र में दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया परमाणु हमले की धमकी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बोल दिया कि ये एक बेतुकी बात है कि वे शांति और परमाणु संकट रोकने की बात करते हैं, जबकि उनका समाधान बस ‘एक बड़ी चमक’है।

डोनाल्ड ट्रंप ने इस दी थी इस बात की धमकी
दूसरी और डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच घोषित 'सीजफायर' अभी भी लागू है, भले ही दोनों के बीच 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के पास सैन्य झड़पें हुई हों। ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे डाली कि अगर यह समझौता टूटा तो इसका असर 'स्पष्ट और बड़े स्तर पर' दिखाई देगा। उन्होंने बोल दिया कि आपको यह पता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सीजफायर खत्म हुआ या नहीं। बस ईरान से उठता हुआ रोशनी का पहाड़ देख लेंगे।

PC: indiatoday 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें