Iran-Israel tension: बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दे डाली है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। ईरान और इजरायल के बीच की जंग लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इजरायल ने तो अब ईरान की राजधानी तेहरान को भी निशाने पर ले लिया है।

Iran-Israel tension: बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दे डाली है ये चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। ईरान और इजरायल के बीच की जंग लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। इजरायल ने तो अब ईरान की राजधानी तेहरान को भी निशाने पर ले लिया है। बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी इस जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चेतावनी दे डाली है। उन्होंने अब सभी को तत्काल तेहरान को खाली करने की चेतावनी जारी की है। 

इजरायल द्वारा नागरिक ठिकानों पर हमले की धमकी दिए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बोल दिया कि ईरान को परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर कर लेने चाहिए थे। 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्रुथ पर किए अपने पोस्ट के माध्यम से कहा कि ईरान को उस डील पर साइन कर लेने चाहिए थे, जिसपर मैंने उनसे साइन करने के लिए कहा था। 

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में आगे कहा कि सामान्य सी बात कही थी कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने यह बात बार-बार कही थी। सभी को तत्काल तेहरान खाली कर देना चाहिए।

ट्रंप ने दोनों देशों से बातचीत शुरू करने की अपील की
ट्रंप ने एक बार फिर से इजरायल और ईरान को तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की। आपको बात दें कि आज से कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसमें  वैश्विक नेता इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए प्रयास करेंगे। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें