Iran: आज निकाली जाएगी अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा, जनाजे में शामिल नहीं हुए मुजतबा खामेनेई

इंटरनेट डेस्क। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की आज तेहरान की सड़कों से भव्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Iran: आज निकाली जाएगी अयातुल्ला खामेनेई की अंतिम यात्रा, जनाजे में शामिल नहीं हुए मुजतबा खामेनेई

इंटरनेट डेस्क। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की आज तेहरान की सड़कों से भव्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। खबरों के अनुसार, अयातुल्ला अली खामेनेई के ताबूत को तहरान के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा। इससे धार्मिक नेता, सरकारी अधिकारी और सेना के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में रविवार को उनके तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा शामिल हुए। हालांकि उत्तराधिकारी मुजतबा खामेनेई समारोह से दूर रहे। खबरों के अनुसार, इजराइल हमले की आशंका को देखते हुए मुजतबा खामेनेई ने सार्वजनिक रूप से अंतिम संस्कार में हिस्सा नहीं लिया।

इस दौरान लोगों ने ‘किल ट्रम्प' और ‘किल बीबी (इजराइल के प्रधानमंत्री) के नारे लगाए। साथ ही, पूर्व सुप्रीम लीडर का बदला लेने की मांग की। आपको बता दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच हुई जंग में बड़ी संख्या में दोनों ही पक्षों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें