Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी की शादी की तैयारिया शुरू, मुंबई मेें फूलों और लाइटों से सजा घर

आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान की 3 जनवरी को शादी होने जा रही है।

Ira Khan Wedding: आमिर खान की बेटी की शादी की तैयारिया शुरू, मुंबई मेें फूलों और लाइटों से सजा घर

इंटरनेट डेस्क। आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान की 3 जनवरी को शादी होने जा रही है। इसको लेकर तैयारिया भी शुरू हो चुकी है। आमिर और रीना के मुंबई स्थित घरों को फूलों और लाइटो से सजा दिया गया है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए है।

एक वीडियो में आमिर के घर की दो मंजिलें फेयरी लाइट्स से खूबसूरती से सजी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही आइरा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलकियां शेयर करती रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक महाराष्ट्रियन केलवन समारोह आयोजित किया। इसमें उनके परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए।

बता दें की आइरा और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे ने पिछले साल की शुरुआत में सगाई की थी। नूपुर ने सितंबर में इरा को प्रपोज किया था जब वह एक गेम इवेंट में घुटनों के बल बैठ गए थे और अंगूठी के साथ उन्हें प्रपोज किया था।

pc- weddingbazaar.com