IPL: जहीर खान को अब मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी, इस टीम की है नजर

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण अगले साल खेला जाएगा। इसके लिए टीमों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लेकर बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि गौतम गंभीर के जाने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) जहीर खान को मेंटर बना सकती है।  गौतम गंभीर भारतीय टीम के कोच बन चुक हैं। 

खबरों के अनुसार, लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) और जहीर के बीच इस संबंध में बातचीत जारी है। अगर सब सही रहता है तो जहीर खान इस टीम मेंटर के साथ-साथ गेंदबाजी कोच की भूमिका में भी दिख सकते हैं। 

आपको बता दें कि गौतम गंभीर पिछले वर्ष एलएसजी का साथ छोडक़र मेंटर के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े थे। केकेआर इस साल विजेता रही है। लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के गेंदबाजी कोच रहे मोर्ने मोर्कल के टीम इंडिया से जुडऩे के बाद यह पद भी खाली है। अब भारत के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर टीम से जुड़ते हैं तो वह मेंटर के साथ ही इस भूमिका में भी दिखेंगे।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें