खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आरसीबी का सामना आज एलएसजी से होगा। आज शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होने वाले इस मैच में विराट कोहली आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।

गत मैच में विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए तो आए, लेकिन जब टीम फील्डिंग कर रही थी, तब वे नहीं आए। इसके बाद इस बात को लेकर रहस्य गहरा गया है कि क्या अगले मैच में विराट कोहली आरसीबी की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास आज मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका है।

इसके लिए विराट कोहली का खेलना जरूरी है। वे इस वक्त जबरदस्त फार्म में हैं। कोहली आईपीएल के इस संस्करण में अब तक 4 मैचों में 179 रन बना चुके हैं। उन्होंने 19 चौके और सात छक्के लगाए हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें